छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के स्वागत को आकर्षक रूप में सजकर तैयार हुआ राजेंद्र सरोवर घाट!
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर छपरा के राजेंद्र सरोवर घाट को छपरा नगर निगम द्वारा आकर्षक एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है।
घाट पर साफ-सफाई, रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण, बैरिकेडिंग, मिट्टी भराई एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन एवं छपरा नगर निगम का प्रयास है कि छठ व्रती एवं श्रद्धालु स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ महापर्व मना सकें।
Saharsa, Bihar | Nov 12, 2026