आधुनिक शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर सारण का कदम!
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सारण जिले के मांझी स्थित दलन सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय दलन सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी ने विद्यालय में नवनिर्मित आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, इनोवेशन लैब एवं आधुनिक पुस्तकालय का जायजा लिया।
जिला प्रशासन, सारण द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Saharsa, Bihar | Nov 12, 2026