छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद।
जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रोशन कुमार ने छपरा जंक्शन का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने एवं यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।