बाइक चोर को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत
रजौली थाना क्षेत्र से 6 अगस्त 2026 को प्रखंड कार्यालय से एक बाइक की चोरी कर ली गई थी जिसे काफी खोजबीन के बाद जब नहीं मिला तो बाइक के स्वामी सत्येंद्र कुमार ने थाने को लिखित आवेदन देकर बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके आलोक में रजौली थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर परणाडाबर थाना क्षेत्र के मोहना केबाल गांव निवासी रोहन प्रसाद यादव के पुत्र भुनेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और पूछताछ में बाइक चोर ने बताया कि चोरी की गई बाइक को गया जी जिला के गुरपा थाना अंतर्गत कोरिया गांव के नीतीश कुमार के हाथों बेच दिया है जो बाइक को शराब बेचने में उपयोग करता था और वह भी बाइक शराब लदे हुए पकड़ा गया। जिसे थाना में जप्त कर लिया गया ।पूछताछ के बाद बाइक चोर को अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करवा कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह नवादा जिला का सबसे बड़ा बाइक चोर है जो अभी तक दर्जनों बाइक को चोरी
Rajauli, Nawada | Aug 31, 2026