
रुद्राक्ष कोरिया में बांचेगा शोध पत्र
डीडवाना के शिक्षाविद् स्व हनुमान प्रसाद गौड़ एवं स्व बंकट लाल गौड़ के पौत्र रुद्राक्ष भारद्वाज ने संपूर्ण आभा नगरी को एक बार फिर गौरान्वित कर दिया है, रुद्राक्ष साउथ कोरिया के बुसन शहर में आगामी 23 से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले 18वें अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ऑन रेपिडली क्वेनचेड एंड मेटास्टेबल मैटिरियल में भारत की तरफ से रिप्रजेंटेटिव बनकर अपने शोध पत्र का वाचन करेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल संचालक अनंत शर्मा के सुपुत्र पंजाब के इंडियन इंस्टीट्यू ऑफ टेक्नोलॉजी, रोपड़ में शोध विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत है इससे पूर्व गत वर्ष भी वे स्पेन की राजधानी बार्सिलोना में शोध पत्र प्रस्तुत कर भारत का नाम रोशन कर चुके है, रुद्राक्ष शुक्रवार को कोरिया के लिए रवाना हुए जहां परिजनों ने उनका मुंह मीठा करवा कर सफलता के आशीर्वाद के साथ रवाना किया । रुद्राक्ष की उपलब्धि पर नगर में हर्ष व्याप्त है विधायक यूनुस खान, बास्केटबॉल कमिश्नर हासम खान, आरबीए अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़, श्री कांत क्लब अध्यक्ष नरपत सिंह राठौड़, महावीर ओझा, रतन लाल टाक, पार्षद नासिर मॉडर्न,शिवकुमार शर्मा, विवेक रंजन सिंह, बनवारी मोट, अरशद हुसैन खान, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद नईम, अमजद एच पठान, देवेश त्रिपाठी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की है ।
Didwana, Nagaur | Aug 21, 2026