जालौन में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार स्लीपर बसें चालान कर निरुद्ध
यात्रियों को रोडवेज बसों से भेजा गया गंतव्य तक
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी के निर्देश पर 17 अक्टूबर को एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली चार स्लीपर बसों—राज कल्पना, सहारा, पीताम्बरा और न्यू कोठारी—के विरुद्ध कार्रवाई की। मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत बसों का चालान कर उन्हें निरुद्ध किया गया। चारों बसों को आटा थाना क्षेत्र की संकट मोचन मंडी चौकी में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। कार्रवाई के दौरान यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी यात्रियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों से सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#jalaun #bus #RTO #JalaunNews #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 18, 2026