Public App Logo
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की धीमी प्रगति पर बैंकों की कार्यप्रणाली पर डीएम नाराज . #हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजना की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंकर्स को लंबित ऋण प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने बैठक में ही लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों के लोन तत्काल सैंक्शन एवं डिस्बर्स करने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं को स्वरोजगार एवं अपना उद्यम स्थापित करने में किसी प्रकार की देरी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बैंकर्स को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम अरविंद रंजन समेत सभी बैंकर्स उपस्थित रहे। #TheTelecast - Hardoi News