Public App Logo
गोंडा: अंधविश्वास का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। छपिया थाना क्षेत्र के अगयामाफी गांव में एक तांत्रिक ने मृत बच्चे को जिंदा करने का दावा करते हुए परिजनों को झांसे में लिया। तांत्रिक के कहने पर परिजनों ने कब्र खोदकर बच्चे का शव बाहर निकाला।बताया जा रहा है कि तांत्रिक ने शव को नहलाकर जड़ी-बूटी पिलाई और करीब तीन घंटे तक शरीर में हलचल होने का इंतजार किया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो शव को दोबारा दफना दिया गया। परिजनों के मुताबिक बच्चे की मौत 14 अगस्त को इलाज के दौरान हुई थी। घटना के बाद इलाके में अंधविश्वास को लेकर चर्चा तेज हो गई है। - Hardoi News