Public App Logo
हरदोई: मजदूरी कर परिवार का पालन करने वाले ग्रामीण ने लगाई सरकारी आवास की गुहार हरदोई के ब्लॉक बावन की ग्राम सभा तत्यौरा निवासी ठाकुर मुकेश सिंह पुत्र बाबू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह अपनी आर्थिक स्थिति बताते हुए रहने के लिए सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग करते नजर आ रहे हैं।,बताया जा रहा है कि मुकेश सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और उनके पास रहने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं। वायरल वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपनी समस्या शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की है।,मुकेश सिंह की ओर से लोगों से वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की गई है, ताकि उनकी समस्या उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री तक पहुंच सके और उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ मिल सके।,अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर पात्रता की जांच करते हैं या नहीं और जरूरतमंद परिवार को सरकारी आवास का लाभ कब तक मिल पाता है। - Hardoi News