
बांदा गौरव सम्मान से सम्मानित हुए सलमान खान, पूरी टीम को समर्पित किया सम्मान
बांदा। सामाजिक संस्था Savers of Life Banda के संस्थापक सलमान खान को भव्य समारोह में प्रतिष्ठित ‘बांदा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बांदा सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी, पूर्व विधायक श्री युवराज सिंह, पद्मश्री श्री उमाशंकर पांडेय एवं श्रीमती दीपाली गुप्ता के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर सलमान खान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरी संस्था की टीम के कठिन परिश्रम, समर्पण और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
उन्होंने आयोजन समिति, सभी अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभूमि बांदा में वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तित्वों के हाथों यह सम्मान प्राप्त होना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
सलमान खान ने विश्वास जताया कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा के कार्यों को और अधिक ऊर्जा एवं निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
#BandaNews #BandaGauravSamman #SaversOfLifeBanda #Bundelkhand #SocialWork
Banda, Banda | Nov 15, 2026