
बांदा। नगर के गायत्री नगर स्थित जय मां शारदा पैलेस में आयोजित ‘बांदा गौरव सम्मान-2026’ के द्वितीय संस्करण में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बांदा रोटी बैंक सोसायटी के संस्थापक श्री रिजवान अली एवं उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मान प्रदान किया गया।
इस गरिमामयी आयोजन में कार्यक्रम के संरक्षक एवं पूर्व विधायक युवराज सिंह, जल योद्धा उमाशंकर पाण्डेय, बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती दीपाली गुप्ता की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर बांदा रोटी बैंक सोसायटी के संस्थापक रिजवान अली और उनकी टीम का सम्मान संस्था द्वारा लंबे समय से किए जा रहे सेवा कार्यों के प्रति सराहना और प्रोत्साहन का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम के आयोजक श्याम निगम, डॉ. दिनेश दीक्षित, प्रवीण गुप्ता, डॉ. मनोज शिवहरे, सचिन चतुर्वेदी, पंकज रावत, निखिल सक्सेना, प्रसून श्रीवास्तव, नीरज निगम, अरुण निगम सहित पूरी आयोजन समिति को इस सराहनीय आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमारा बांदा, हमारी पहचान — प्रतिभाओं का सम्मान, बांदा का अभिमान! 💐🙏
#BandaGauravSamman2026 #BandaRotiBankSociety #RizwanAli #BandaNews #Bundelkhand #SocialService
Banda, Banda | Nov 15, 2026