विकसित भारत युवा संसद का आयोजन 31 अक्टूबर को
---
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद 2027 के जिला स्तरीय चरण का आयोजन 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज), टीकमगढ़ में किया जाएगा।
कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर तीन मिनट का भाषण प्रस्तुत करेंगे। जिला स्तर पर चयनित तीन प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तरीय चरण 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक तथा राष्ट्रीय चरण 9 एवं 10 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
इच्छुक युवा 30 अक्टूबर तक माई भारत पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं सहभागिता संबंधी सहायता के लिए मोबाइल नंबर 8349872553 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, इच्छुक युवा माई भारत कार्यालय, जिला कलेक्ट्रेट, टीकमगढ़ में भी संपर्क कर सकते हैं।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh