
भभुआ जिले की रहने वाली नाबालिग छात्रा का स्टेशन ले जाने के बहाने अपहरण के बाद दुष्कर्म, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
The silence media news
औरंगाबाद। जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के कारा डीहरा लख मुख्य पथ पर परसिया गांव समीप सुनसान सीमेंटेड ब्रिक्स प्लांट के पास एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम ऑटो चालक द्वारा दिया गया है। घटना की सूचना के बाद जम्होर थाने की पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी रौशन कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार कैमूर जिले की निवासी 17 वर्षीय एक छात्रा औरंगाबाद आयी हुई थी। देर शाम औरंगाबाद शहर के जसोईया से ट्रेन के लिए अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ऑटो के साथ उधर से गुजरा और स्टेशन पहुंचाने का झांसा दिया।
जम्होर थाने के कर्मा गांव निवासी ऑटो चालक रौशन कुमार ने नाबालिग को अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन ले जाने के बजाय अपने गांव के समीप ले कर चला गया, जो कि औरंगाबाद से 24 किलोमीटर दूर है। वहाँ सड़क किनारे बने एक सीमेंटेड ब्रिक्स प्लांट में ले जाकर दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़िता किसी तरह लिफ्ट लेकर कारा बाजार तक पहुंची जहां स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। इसी बीच नाबालिग लड़की का पीछा करते हुए आरोपी रौशन कुमार भी ऑटो लेकर पहुंच गया। पीड़िता द्वारा पहचान करने के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने घटना के संबंध में बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित मूल रूप से कैमूर जिले की रहने वाली है। और ट्रेन से वापस घर लौटना चाह रही थी।
उस जगह पर पहले भी एक विवाहित छात्रा की हो चुकी है हत्या
परसिया गांव के समीप 2 साल पहले भी एक विवाहित एमए छात्रा की हत्या करके शव को खेत में फेंक देने का मामला सामने आया था। उस हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।
#औरंगाबाद #aurangabad #thesilencemedianews #बारुण #kaimur #bhabhua #jamhor #anroadstation #anugrahnarayanroad