
दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अनंत सिंह के राजनीतिक विरोधियों और समर्थकों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनंत सिंह के रिश्ते और वर्तमान जेडीयू नेतृत्व के साथ उनकी अनबन की चर्चा है. वहीं, इसी कड़ी में अनंत सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का सोशल मीडिया पर लिखा गया एक पोस्ट को भी मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के संदर्भ में देखा जा रहा है. अभिषेक सिंह ने अपनी पोस्ट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए मोकामा की राजनीति में हुए हालिया घटनाक्रमों पर टिप्पणी की है. पोस्ट के साथ लगाई गई न्याय के तराजू की तस्वीर भी चर्चा में है. उन्होंने लिखा, “मोकामा की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम! माननीय मोकामा विधायक श्री अनंत सिंह जी को दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 1 दिसंबर 2026 तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है. साथ ही पुलिस को चार महीने के भीतर जांच पूरी करने का आदेश दिया गया है. सत्ता के साथ रहिए तो सम्मान, सवाल उठाइए तो कानून का ज्ञान!” खास बात यह कि उन्होंने अपने पोस्ट में न्याय के तराजू की इमोजी लगाई है.
#AnantSingh #AbhishekSingh #DularchandYadavMurderCase #SupremeCourt #SupremeCourtOrder #NitishKumar #JDU #Bihar #biharnewsedtejashwiyadav