
जनसंपर्क अभियान तेज कर रहीं डॉ. रोली सिंह, बोलीं- महिलाओं का सम्मान और सर्वांगीण विकास भाजपा में ही संभव
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र की भावी प्रत्याशी डॉ. रोली सिंह ने क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वह लगातार गांवों, मोहल्लों और विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित कर रही हैं। इस दौरान वह केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही हैं।
जनसंपर्क के दौरान डॉ. रोली सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सर्वांगीण विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए हैं। महिला सुरक्षा से लेकर स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता तक सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
डॉ. रोली सिंह ने कहा कि बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान, बेहतर सुविधाओं का विस्तार और युवाओं एवं महिलाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसके लिए जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जनसेवा की भावना से वह निरंतर क्षेत्र की जनता के बीच पहुंच रही हैं। लोगों का स्नेह, विश्वास और सहयोग उन्हें जनहित के मुद्दों पर और अधिक सक्रियता से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला सशक्तिकरण, विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ बस्ती सदर को नई दिशा देने का प्रयास जारी रहेगा।
Basti, Basti | Nov 24, 2026