
मिट्टी के घर में सो रहा था परिवार, आधी रात को भरभरा ढह गया मकान, मलबे में दबकर एक की मौत, 4 अन्य घायल
The silence media news
औरंगाबाद- जिले के ओबरा प्रखंड क्षेत्र के सिहुड़ी गांव में आधी रात को उसे समय अफरा तफरी का मच गई जब एक साथ एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। गांव के रहने वाले विश्वकर्मा परिवार का कच्चा पुराना मिट्टी का मकान आधी रात को अचानक भरभरा कर गिर गया । जिसके मलबे में पूरा परिवार दब गया। इस घटना में 12 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के सिंहुड़ी गांव में गुरुवार शुक्रवार दरमियानी की रात में अचानक चीख पुकार मच गई। तेज आवाज सुन ग्रामीण घर से बाहर निकले तो देखा कि कन्हाई विश्वकर्मा के मिट्टी का मकान गिरा पड़ा है। और उसके मलबे में पूरा परिवार दबा हुआ है। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। मलबे में दबे परिजनों को खोज कर बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। इस दौरान कन्हाई विश्वकर्मा की 12 वर्षीय पुत्री को बचाया नहीं जा सका। उसकी घटनास्थल पर है मौत हो गई। जबकि उसकी मां पूनम देवी और तीन अन्य बच्चे घायल हो गए हैं।
मृतका बबली कुमारी कन्हाई विश्वकर्मा की पुत्री थी। घायलों में उसकी मां पूनम देवी के अलावा नंदनी कुमारी, रिमी कुमारी और कुंदन कुमार शामिल हैं। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हाई विश्वकर्मा की पत्नी पूनम देवी अपने चार बच्चों के साथ गांव में बने अपने पुराने मिट्टी के मकान में प्रतिदिन की भांति सोई हुई थी। गुरुवार की देर रात अचानक मकान की दीवारें और छत भरभराकर गिर गई। जिस कमरे में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, वह पूरी तरह ध्वस्त हो गया और पांचों लोग मलबे के नीचे दब गए।
तेज आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण
मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई। ग्रामीण मदद के लिए तुरंत कन्हाई विश्वकर्मा के घर की ओर दौड़े। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर पांचों लोगों को बाहर निकाला गया।
ग्रामीण मलबे से बाहर निकाले गए सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 12 वर्षीय बबली कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी मां पूनम देवी और तीनों घायल बच्चों का इलाज जारी है।
घटना के बाद सिंहुड़ी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए हादसे से ग्रामीण भी सदमे में हैं। पूर्व विधायक ऋषि यादव ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए पक्का मकान और उचित मुआवजे की मांग की है।
घटना के सम्बंध ओबरा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मिट्टी के घर गिरने से एक एक बच्ची की मौत हुई है। बाकी परिवार के चार अन्य घायलों को इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृत बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
#thesilencemedianews #aurangabad #औरंगाबाद #ओबरा #rishiyadav