
फिरोजाबाद साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, ठगी के 78 हजार रुपये वापस कराए
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर के नेतृत्व में साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत का संज्ञान लेते हुए आवेदक के 78,000 रुपये वापस कराए।
घटना का विवरण - आवेदक रिंकल सारस्वत द्वारा क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर आए अनजान लिंक पर क्लिक करने से वित्तीय हानि हो गई थी। आवेदक ने 21-08-2026 को भारत सरकार के एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक/नोडल एजेंसी से पत्राचार कर फ्रॉड हुई राशि पर लीन लगाकर माननीय न्यायालय के माध्यम से 78,000 रुपये वापस कराए। रुपये वापस मिलने पर आवेदक ने फिरोजाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।
फिरोजाबाद पुलिस की अपील - डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करते समय सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध लिंक/कॉल/संदेश पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 अथवा http://www.cybercrime.gov.in पर दें।
#FirozabadPolice #CyberCell #CyberCrime #NCRP #FraudMoneyReturn #SSPAdityaLanghe #FirozabadNews #UPPolice #CyberSafety #1930Helpline #ViralNews