फिरोजाबाद: सावन के अंतिम सोमवार पर सुहाग नगर पार्क में पर्यावरण और नारी सम्मान का संगम
फिरोजाबाद। पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार एवं फेस्टिवल वीक के अवसर पर जन आधार कल्याण समिति द्वारा सुहाग नगर स्थित पार्क में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और नारी सम्मान का अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
'रेड टेप मूवमेंट', महिला कल्याण विभाग, जन आधार कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन एवं भारतीय सांस्कृतिक विकास समिति की संयुक्त टीम ने पार्क में वृक्षों पर 'रेड टेप' (सुरक्षा का लाल धागा) बांधा और पौधरोपण कर "पर्यावरण संरक्षण" व "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मिशन रेड टेप मूवमेंट के संस्थापक एवं उप निदेशक बचत लखनऊ मंडल प्रभात मिश्र ने संस्था के कार्यों की सराहना की और कहा कि प्रकृति की सुरक्षा और बेटियों का सम्मान ही सशक्त समाज की पहचान है।
महिला कल्याण विभाग फिरोजाबाद से जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की अधिकारी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा एवं अकाउंट असिस्टेंट मोहिनी शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, सामूहिक विवाह, विधवा पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी दी और हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन - 1090, महिला हेल्पलाइन - 181, चाइल्ड हेल्पलाइन - 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन - 1076, इमरजेंसी - 112, एम्बुलेंस - 102/108, एल्डरलाइन - 14567 के बारे में बताते हुए पैंपलेट वितरित किए।
पैरा लीगल वॉलंटियर प्रवीन कुमार शर्मा ने कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और बताया कि 12 सितंबर 2026 को जनपद न्यायालय फिरोजाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 पर मुफ्त कानूनी सहायता मिल सकती है।
चाइल्ड लाइन प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर मुहम्मद सईद एवं आर.एस. यादव ने बाल श्रम और बाल विवाह पर जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जन आधार कल्याण समिति सदस्य विवेक कुमार शर्मा, राजकुमार यादव, जगदीश तोमर, नीलम तोमर व अन्य क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
#FirozabadNews #SawanSomwar #RedTapeMovement #PrabhatMishra #BetiBachaoBetiPadhao #Paryavaran #Vriksharopan #WomenEmpowerment #ChildLine1098 #LokAdalat #SuhagNagar #Firozabad #UPNews #ViralNews #TrendingNews