भाजपा की वरिष्ठ नेता अम्बरीश राय के निधन पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने जताया शोक
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं क्षेत्र में अपनी सक्रिय सामाजिक-राजनीतिक भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले अम्बरीश राय जी के सामयिक एवं आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया।अम्बरीश राय के निधन पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आकस्मिक निधन से पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि अम्बरीश राय जी ने संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए लंबे समय तक समाज और पार्टी की सेवा की। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों को सदैव याद किया जाएगा।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र और भाजपा परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।अम्बरीश राय जी के निधन पर क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विनम्र श्रद्धांजलि शत शत नमन