
कालपी में दिनभर की प्रमुख खबरें एक साथ
कालपी में पुलिस की सख्ती से लेकर सड़क हादसों, शराब बरामदगी और राजस्व विभाग की बैठक तक—दिनभर की कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं।
हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंची पुलिस, दी सख्त हिदायत
कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना ने पुलिस बल के साथ रावगंज मोहल्ले में हिस्ट्रीशीटरों के घरों की चेकिंग की। पुलिस ने अपराध से दूर रहकर सामान्य जीवन जीने की हिदायत दी और चेतावनी दी कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल, दो रेफर
कालपी क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में सुनीता (40), अभिषेक सैनी (22), सुनील कुमार (56) और देवेंद्र (19) घायल हो गए। सभी को सीएचसी कालपी पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में सुनीता और अभिषेक को जिला अस्पताल उरई रेफर किया गया।
ई-रिक्शा हटाने को लेकर विवाद, तीन के खिलाफ मुकदमा
रामचबूतरा मोहल्ले में ई-रिक्शा पीछे करने और सवारी छोड़ने को लेकर विवाद में चालक रोहित कुमार और उसके भतीजे अमन के साथ मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने नईमुद्दीन तथा उसके पुत्रों अब्बुल हुसैन उर्फ राजा और साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
21 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
चुरखी थाना पुलिस ने नादई-चुरखी मार्ग पर कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र सिंह उर्फ कल्लू निवासी खांखरी को गिरफ्तार किया। तलाशी में प्लास्टिक के झोले से 21 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद होने का दावा किया गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
ट्रांसफार्मरों की खराबी दूर करने को चला सुधार अभियान
कालपी नगर में विद्युत विभाग ने खराब ट्रांसफार्मरों की तकनीकी कमियां दूर करने के लिए अभियान चलाया। अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम की देखरेख में कर्मचारियों ने कोतवाली और मीनू पान वाले के पास स्थित ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कर आपूर्ति व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया।
तहसीलदार ने लेखपालों को दिए तेजी से काम निपटाने के निर्देश
तहसील सभागार में तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में राजस्व कर्मचारियों और लेखपालों की बैठक हुई। प्रमाणपत्रों के निस्तारण, ई-पड़ताल, राजस्व न्यायालयों की लंबित पत्रावलियों और आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
#Kalpi #Jalaun #Orai #KalpiNews #JalaunNews #BreakingNews #CrimeNews #KalpiPolice #JalaunPolice #RoadAccident #PoliceAction #IllegalLiquor #ElectricityDepartment #TehsilKalpi #RevenueDepartment #UPPolice #Bundelkhand #FMNewsTV #SonuMaharaj #कालपी #जालौन #उरई #ब्रेकिंग_न्यूज़
Jalaun, Jalaun | Oct 6, 2026