
मुजफ्फरपुर में BDO के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन, 5 जगहों पर एक साथ छापेमारी से मचा हड़कंप!
मुजफ्फरपुर में आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति से जुड़े पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई बैरिया स्थित आदर्श ग्राम में उनके किराए के आवास पर भी जारी है, जहां टीम दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि डॉ. आनंद कुमार विभूति पर 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। EOU की टीम अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही है और कार्रवाई के दौरान इलाके में भी हलचल बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, डॉ. आनंद कुमार विभूति पहले मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड में BDO के पद पर रह चुके हैं और वर्तमान में बहादुरपुर, दरभंगा में BDO के पद पर कार्यरत हैं।
वहीं, उनकी पत्नी रितु आनंद सहनी भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी की जिला मंत्री के रूप में सक्रिय राजनीति में हैं।
फिलहाल EOU की कार्रवाई जारी है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही बरामदगी और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
#TirhutNow #MuzaffarpurNews #EOURaid #BiharNews #BreakingNews