भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के 12 सितंबर को मुजफ्फरपुर आगमन को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
आगामी 12 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के मुजफ्फरपुर आगमन को लेकर आज भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवं प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में मुख्य रूप से बिहार सरकार के कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य राजेश कुमार वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कुल भूषण एवं जिला महामंत्री रविशंकर कुशवाहा ,भाजयुमो पश्चिमी के अध्यक्ष राकेश कुमार साहेब उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिवाकर शर्मा ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के आगमन को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता एवं उत्साह के साथ तैयारियों में जुटें और कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाएं।
बैठक में संगठन की मजबूती, युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार सूरज , विशाल कुमार, सिद्धार्थ राज, पंकज सोनी, यशवर्धन, अभिषेक कुमार मुन्ना, मिमसाद आलम, अभिषेक सिंह,अविनाश सिंह , आशीष रंजन,मनीष कुमार, देवकांत झा, वंश कुमार, आशीष कुमार ,निरंजन कुमार ,उमंग कुमार, वीर प्रताप, ध्रुव जायसवाल सहित दर्जनों भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निवेदक
रंजन कुमार ओझा
जिला मीडिया प्रभारी पूर्वी मुजफ्फरपुर