मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद सत्ता संभालने वाले प्रदेश के गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों में निरंतर कार्यकाल के मामले में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। 13 दिसंबर को उनका कार्यकाल एक और अहम पड़ाव पूरा करने जा रहा है।
राजनीतिक आंकड़ों के अनुसार, चुनाव जीतने के बाद सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले गैर-कांग्रेसी नेताओं में अब तक सुंदरलाल पटवा का लगातार कार्यकाल सबसे लंबा माना जाता था। मोहन यादव ने निरंतर सत्ता संचालन करते हुए यह नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। उनके इस कार्यकाल को राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिरता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#breakingnewswala #MohanYadav #भोपालNews #MadhyaPradeshNews #MPPolitics #BhopalNews #HindiNews #BNWTV