
मोबाइल लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक बरामद
हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, बाबन चुंगी, कोतवाली शहर निवासी सौरभ पुत्र रामसिंह ने 24 जुलाई 2026 को कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया था कि 22 जुलाई 2026 को वह ई-रिक्शा से जा रहे थे। इसी दौरान चौपाल सागर के निकट मोटरसाइकिल सवार राजा और उसके दो अज्ञात साथियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 335/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 3(5) एवं 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटना में नामजद एवं प्रकाश में आए तीन आरोपियों राजा पुत्र स्व. रावेंद्र सिंह, आकाश पुत्र धर्मपाल तथा करुणा शंकर पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम अटवा असिगांव, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, कांस्टेबल मनोज सिंह, कांस्टेबल गोविंद कुमार, कांस्टेबल सुजीत सिंह, आरक्षी चालक सत्यम यादव, आरक्षी चालक उमेश कुमार तथा आरक्षी चालक ब्रजेंद्र सिंह शामिल रहे।
Bilgram, Hardoi | Jul 25, 2026