जालौन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है। साथ ही उन्हें और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा दी जा रही है। सोमवार को जालौन पुलिस लाइन में बरेली के सम्मान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एलईडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मानदेय वृद्धि से ग्राम प्रहरियों को आर्थिक राहत मिलेगी, जबकि कैशलेस कार्ड स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगा। ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।