
अतरौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
हरदोई। थाना अतरौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना अतरौली में दर्ज मुकदमा संख्या 189/2026, धारा 3(1) गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त जाबिर पुत्र कासिम निवासी ग्राम तेतारपुर, थाना शुकुल बाजार, जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक 12 जून 2026 को अभियुक्त समेत कुल आठ लोगों के विरुद्ध आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपी जाबिर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराएं तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवि कुमार, कांस्टेबल राजकपूर तथा कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।