
समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1876,
दिनांक:-12 नवंबर 2026,
====================
धमदाहा में वाहन जांच के दौरान 27 लीटर विदेशी शराब बरामद, मोटरसाइकिल(BR 11 AK 8514) किया गया जब्त:-
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा•प्र•से•) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध थाना, धमदाहा की टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
बुधवार को सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध श्री राजकिशोर यादव के नेतृत्व में टीम द्वारा धमदाहा थाना अंतर्गत भवानीपुर-बिशनपुर मुख्य सड़क पर गश्ती एवं वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान बिशनपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल के चालक ने जांच दल को देखकर अचानक गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया। संदेह के आधार पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली।
जांच के दौरान मोटरसाइकिल (BR 11 AK 8514) की पिछली सीट पर रबर से बांधकर रखी गई सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी से कुल 27 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, पूर्णिया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 12, 2026