समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1867,
दिनांक: 11/11/2026,
====================
*छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट*
बैसा प्रखंड के प्रमुख छठ घाटों का अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बायसी द्वारा संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं सुविधाओं की व्यवस्था का लिया गया जायजा:-
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में छठ महापर्व, 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
इसी क्रम में दिनांक 11 नवंबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी बायसी श्री अभिषेक कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपनी-अपनी टीम के साथ बैसा प्रखंड के प्रमुख छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
इस दौरान बैसा प्रखंड अंतर्गत घाटों का निरीक्षण कर छठ महापर्व को लेकर की जा रही तैयारियों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के दृष्टिकोण से घाटों पर की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं वॉच टावर की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, ताकि भीड़ का प्रभावी प्रबंधन किया जा सके तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो।
इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर चेंजिंग रूम, शौचालय एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। घाटों पर साफ-सफाई, सुगम आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।
जिला प्रशासन द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि छठ महापर्व, 2026 शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 12, 2026