समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1872,
दिनांक:- 12/11/2026,
==================
छठ महापर्व के मद्देनजर नगर पंचायत भवानीपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा पर्व को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत भवानीपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, जल की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस क्रम में संबंधित कर्मियों को सभी छठ घाटों पर विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
उक्त निरीक्षण में मुख्य पार्षद श्री सावन कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी ) श्रीमती कशिश कुमारी, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी श्री प्रशांत वर्धन तथा नगर पंचायत के कर्मी श्री रमण कुमार उपस्थित रहे।
नगर पंचायत भवानीपुर द्वारा छठ महापर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वे शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में छठ महापर्व मना सकें।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 12, 2026