Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Rss
DPROPurnea
Previous slide
Next slide
जिला जनसम्पर्क कार्यालय पूर्णिया #pmmodi #CMsamrat #samratchaudhary
Purnia, Bihar
| Nov 12, 2026
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchaudhary
MORE NEWS
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया। छठ में सभी अपनों के स्वागत के लिए है तैयार पूर्णिया जन्मभूमि की मिट्टी कर रही पुकार घर आकर मनाएँ छठ इस बार। जिला प्रशासन पूर्णिया Samrat Choudhary #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #SamratChoudharybihar #purnia samratchoudhary CMSamrat topfans CM Samrat
Purnia, Bihar | Nov 12, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:- 1875, दिनांक:- 12 नवंबर 2026 ======================= *प्रभारी जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में छठ महापर्व को लेकर ब्रीफिंग आयोजित, विधि-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* प्रभारी जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री मुकेश कुमार मुकुल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया डॉ. शौर्य सुमन की संयुक्त अध्यक्षता में आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित पदाधिकारियों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके तहत घाटों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कराने, खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को छठ घाटों पर महिलाओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। शहरी क्षेत्र के छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने तथा संबंधित नगर निकायों के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से स्थलों का भौतिक निरीक्षण करने को कहा गया। विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट अथवा अन्य कारणों से आग लगने की आशंका को देखते हुए सभी आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, अग्निशमन वाहनों को चालक एवं आवश्यक कर्मियों सहित 24×7 अलर्ट मोड में रखने को कहा गया। अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं के डूबने की आशंका को देखते हुए सभी प्रमुख घाटों पर आवश्यक उपकरणों के साथ गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करने तथा जिला नियंत्रण कक्ष में भी उन्हें मुस्तैद रखने का निर्देश दिया गया। आवश्यकता के अनुसार एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को भी कहा गया। किसी भी आकस्मिक घटना से त्वरित रूप से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन करने तथा घाटों पर मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 12, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1873, दिनांक:- 12/11/2026, ================== जिला निर्वाचन कार्यालय, पूर्णिया दिनांक 12 नवंबर 2026 अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो निर्वाचक सूची का होगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण। 12 नवंबर को प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन एवं 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि निर्धारित। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर प्रभारी जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री मुकेश कुमार मुकुल की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित प्रज्ञान सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग तथा निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा निर्धारित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। बैठक में बताया गया कि पुनरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचक सूची को स्वच्छ, शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे तथा अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण किया जा सके। भारत निर्वाचन आयोग तथा निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निम्नवत् निर्धारित किया गया है। प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन 12 नवंबर 2026। दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि - 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक। विशेष अभियान दिवस - 21 एवं 22 नवंबर तथा 05 एवं 06 दिसंबर 2026। दावा एवं आपत्तियों के निष्पादन की अवधि- 28 दिसंबर 2026 तक । निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन - 04 जनवरी 2027। बैठक में बताया गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि के दौरान अर्हता प्राप्त कोई भी व्यक्ति निर्वाचक सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अतिरिक्त निर्वाचक सूची में दर्ज किसी भी प्रकार की गलत प्रविष्टि के विरुद्ध नियमानुसार आपत्ति भी दर्ज कराई जा सकती है। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के साथ-साथ आगामी तीन अर्हक तिथियों अर्थात 01 अप्रैल 2027, 01 जुलाई 2027 एवं 01 अक्टूबर 2027 के आधार पर भी निर्वाचक सूची में नाम दर्ज कराने के लिए अग्रिम आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 12, 2026
लोक आस्था के महापर्व छठ को भव्य एवं बेहतरीन तरीके से मनाने के लिए बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया के तत्वावधान में व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। पूर्णिया हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन तथा शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष साफ-सफाई कराई गई है। पूरे शहर में छठ के पारंपरिक गीत गूँज रहे हैं और जगह-जगह आकर्षक बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इन तैयारियों से यहाँ आने-जाने वाले यात्रियों, राहगीरों और श्रद्धालुओं को बिहार की समृद्ध संस्कृति और अटूट आस्था की सुंदर झलक मिल रही है। जिला प्रशासन ने व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखते हुए श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ इस महापर्व को मनाएँ। जय छठी मैया! सबका मंगल हो! 🌅 Information & Public Relations Department, Government of Bihar #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #SamratChoudharybihar #Purnia
Purnia, Bihar | Nov 12, 2026
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया। छठ में सभी अपनों के स्वागत के लिए है तैयार पूर्णिया जन्मभूमि की मिट्टी कर रही पुकार घर आकर मनाएँ छठ इस बार। जिला प्रशासन पूर्णिया Samrat Choudhary #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #SamratChoudharybihar #purnia samratchoudhary CMSamrat @topfans CM Samrat
Purnia, Bihar | Nov 12, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1872, दिनांक:- 12/11/2026, ================== छठ महापर्व के मद्देनजर नगर पंचायत भवानीपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण। जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा पर्व को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत भवानीपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, जल की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस क्रम में संबंधित कर्मियों को सभी छठ घाटों पर विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उक्त निरीक्षण में मुख्य पार्षद श्री सावन कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी ) श्रीमती कशिश कुमारी, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी श्री प्रशांत वर्धन तथा नगर पंचायत के कर्मी श्री रमण कुमार उपस्थित रहे। नगर पंचायत भवानीपुर द्वारा छठ महापर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वे शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में छठ महापर्व मना सकें। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 12, 2026
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया। छठ में सभी अपनों के स्वागत के लिए है तैयार पूर्णिया जन्मभूमि की मिट्टी कर रही पुकार घर आकर मनाएँ छठ इस बार। जिला प्रशासन पूर्णिया Samrat Choudhary #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #SamratChoudharybihar #purnia samratchoudhary CMSamrat topfans CM Samrat
Purnia, Bihar | Nov 12, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1867, दिनांक: 11/11/2026, ==================== *छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट* बैसा प्रखंड के प्रमुख छठ घाटों का अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बायसी द्वारा संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं सुविधाओं की व्यवस्था का लिया गया जायजा:- जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में छठ महापर्व, 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 11 नवंबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी बायसी श्री अभिषेक कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपनी-अपनी टीम के साथ बैसा प्रखंड के प्रमुख छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान बैसा प्रखंड अंतर्गत घाटों का निरीक्षण कर छठ महापर्व को लेकर की जा रही तैयारियों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के दृष्टिकोण से घाटों पर की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं वॉच टावर की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, ताकि भीड़ का प्रभावी प्रबंधन किया जा सके तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर चेंजिंग रूम, शौचालय एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। घाटों पर साफ-सफाई, सुगम आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। जिला प्रशासन द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि छठ महापर्व, 2026 शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 12, 2026