*सेवा और समर्पण की भावना से आगे बढ़े युवा- कुमारी संगीता*
शासकीय महाविद्यालय की छात्रा कुमारी संगीता प्रजापति ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के साथ समाज के प्रति सेवा और जिम्मेदारी की भावना भी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग समाजहित के कार्यों में करने तथा अभियान की विभिन्न गतिविधियों में सहभागी बनकर सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का आग्रह किया।
#balrampur
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh