#सावधान: सरकारी चकरोड, बंजर भूमि और नाले पर प्लॉटिंग कर बेंचे जा रहे प्लाट!
.
#हरदोई। शहर से सटे सांडी रोड क्षेत्र में विकसित की जा रही एक कॉलोनी को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि कॉलोनी के लिए दर्ज एक गाटा संख्या के साथ-साथ करीब पांच अन्य सरकारी गाटा संख्याओं की भूमि पर भी कब्जा कर लिया गया है। इसमें सरकारी चकरोड, बंजर भूमि और नाले की जमीन शामिल किया गया है। इस फर्जीवाड़े में स्थानीय सदर तहसील के कुछ अधिकारियो व कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है।
द टेलीकास्ट की पड़ताल में सामने आया है कि करीब 20 बीघा से अधिक सरकारी भूमि पर कब्जा कर उसे कॉलोनी के रूप में विकसित किया जा रहा है और लोगों को प्लॉट बेचकर निवेश कराया जा रहा है। आरोप है कि बिना वैध अनुमति और जरूरी अभिलेखों की स्थिति स्पष्ट किए लोगों को प्लॉट उपलब्ध कराने का झांसा दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में खरीदारों के सामने कानूनी परेशानी खड़ी हो सकती है।
इस पूरे मामले में एक नामी-गिरामी फर्म से जुड़े व्यक्ति द्वारा नई फर्म बनाकर प्लॉटिंग का काम किए जाने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि नई फर्म के नाम पर निवेशकों और प्लॉट खरीदारों को आकर्षित कर उनसे रकम ली जा रही है। जबकि सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध प्लॉटिंग के आरोपों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
#रिपोर्ट: H. ShyamBajpai