
#सरीला: तीन दिन बाद चेकडैम की झाड़ियों में फंसा मिला बेटी का शव 😢
सरीला (हमीरपुर)। रक्षाबंधन पर बहनों के लिए पड़ोरा लेने निकली 15 वर्षीय प्रांसी के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे परिवार को झकझोर दिया। घर से निकलते समय पिता साधुराम यादव ने बेटी को नाले में तेज बहाव होने की बात कहकर रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यही शब्द उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन जाएंगे।
रविवार शाम करीब 4:30 बजे पुरैनी निवासी प्रांसी पड़ोरा लेने खेतों की ओर गई थी। लौटते समय गांव से करीब 400 मीटर दूर रपटे पर उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गई। मौके पर मौजूद राघवेंद्र और दीना ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
तीन दिन तक बेटी को तलाशते रहे पिता
बेटी के लापता होने के बाद पिता साधुराम ने दिन-रात एक कर दिया। कानों से कम सुनने के बावजूद कभी पुलिस की नाव में बैठकर नाले में तलाश करते तो कभी खेतों और झाड़ियों में पैदल भटकते रहे।
पुलिस, स्थानीय गोताखोरों, पीएसी की फ्लड टीम और एसडीआरएफ ने भी लगातार अभियान चलाया। नाले के बहाव की दिशा में चेकडैम तक खोजबीन की गई।
बुधवार को मिली बेटी की खबर
बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे घटना स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर दूसरे चेकडैम के पास झाड़ियों में फंसा शव दिखाई दिया। पिता साधुराम ने अपनी बेटी को पहचान लिया।
पुलिस टीम ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तलाश के दौरान प्रांसी का दुपट्टा और पड़ोरा रखने वाला थैला पहले ही मिल चुका था। इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई थी।
बताया जा रहा है कि पहले चेकडैम के आगे पानी का बहाव इतना तेज था कि नाव नहीं जा पा रही थी। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों को करीब एक किलोमीटर दूर दूसरे चेकडैम तक पैदल पहुंचकर तलाश करनी पड़ी। इसी दौरान झाड़ियों में फंसा शव मिला।
एक पिता की वह आवाज— “नाले में तेज बहाव है बेटा... मत जाओ”— अब परिवार के लिए जिंदगी भर की टीस बन गई। 😢
📌 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए हमारे Facebook Page को Follow करें।
👍 खबर पसंद आए तो Like करें
💬 अपनी संवेदना Comment में व्यक्त करें
🔄 खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक Share करें
📲 ऐसी खबरों के लिए Page Follow करना न भूलें।
#सरीला #हमीरपुर #Hamirpur #Bundelkhand #Rath #UPNews #UPNewsToday #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #TrendingNews #LocalNews #HamirpurNews #UPNewsLive #NewsUpdate #Rक्षाबंधन #दर्दनाकहादसा #प्रांसी #हमीरपुर_न्यूज
Rath, Hamirpur | Sep 3, 2026