
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अजय शर्मा व पंकज शर्मा ने दीं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाकर प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश फैलाने का आह्वान
खलीलाबाद/संतकबीरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंकज शर्मा ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म, प्रेम और मानवता की प्रेरणा देता है।अपने शुभकामना संदेश में अजय शर्मा एवं पंकज शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला महान पर्व है। योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से मानव जीवन को कर्म, कर्तव्य और सत्यनिष्ठा का अमूल्य संदेश दिया।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि मुरली मनोहर की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली से परिपूर्ण रहे। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हम सभी को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और मानवता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।अजय शर्मा एवं पंकज शर्मा ने वार्ड नंबर 17 सहित समस्त क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “कन्हैया की कृपा से हर घर में खुशियों की बांसुरी बजे और जीवन में सफलता एवं समृद्धि का प्रकाश फैले।”