
जब छठ पर लौटता है बिहार, रेलवे बनता है लाखों परिवारों के मिलन का माध्यम
लोक आस्था के महापर्व छठ का इंतजार बिहार के उन लाखों परिवारों को भी रहता है, जिनके अपने रोजगार और कामकाज के सिलसिले में दूसरे राज्यों में रहते हैं। दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले प्रवासी छठ के अवसर पर अपने घर लौटते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे की जिम्मेदारी और भूमिका काफी बढ़ जाती है।
छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करता है। नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्री आश्रय केंद्र, होल्डिंग एरिया, हेल्प डेस्क, मिनी कंट्रोल रूम और पूछताछ केंद्र जैसी व्यवस्थाएं की जाती हैं।
इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, प्लेटफॉर्म पर बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाता है। पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं भी यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
रेलवे की जिम्मेदारी केवल प्रवासियों को बिहार पहुंचाने तक सीमित नहीं रहती। छठ संपन्न होने के बाद जब लाखों लोग अपने कामकाज वाले शहरों की ओर लौटते हैं, तब भी विशेष ट्रेनों, अतिरिक्त फेरों और भीड़ प्रबंधन की जरूरत होती है।
आखिर छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के मिलन का अवसर है। किसी मां को अपने बेटे का इंतजार है तो किसी बच्चे को अपने पिता के घर लौटने की आस। ऐसे में रेलवे की विशेष व्यवस्थाएं इस भावनात्मक यात्रा को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
पढ़िए हमारी विशेष रिपोर्ट और जानिए छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे किस तरह करता है विशेष इंतजाम। लिंक काॅमेंट बाॅक्स में
#ChhathPuja2026 #IndianRailways #BiharNews #ChhathSpecialTrain #Bihar #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Nov 10, 2026