भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय आर.के. सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में बिहार की राजनीति के कई चर्चित चेहरे एक साथ नजर आए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और रोहिणी आचार्य भी मौजूद रहीं।
इस दौरान भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को एक साथ बैठाया और दोनों नेताओं के बीच हाथ भी मिलवाया।
अलग-अलग राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाले इन चेहरों की एक ही कार्यक्रम में मौजूदगी और मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू कर दी है।
#BiharPolitics #SamratChoudhary #PrashantKishor #RohiniAcharya
Jamui, Jamui | Nov 12, 2026