
नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
ब्लॉक संसाधन केंद्र जालौन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, ब्लॉक इकाई जालौन के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक अवस्थी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश रजक एवं नगर अध्यक्ष हिमांशु पुरवार ने की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंटकर जालौन विकास खण्ड में उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। शिष्टाचार भेंट के दौरान शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा विभागीय कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ संचालित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में विकास खण्ड जालौन में शिक्षा एवं शिक्षक हितों से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। साथ ही महासंघ की ओर से विभागीय एवं शैक्षिक गतिविधियों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, ब्लॉक महामंत्री अभिषेक पुरवार, नगर महामंत्री कल्पना बाजपेयी, पवन प्रजापति, कृष्णगोपाल सिंह, आलोक गुप्ता, संजेश गौतम, अंकुर श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, राजेश सक्सेना, रीनू पाल, अनुराग याज्ञिक, विवेक कुमार , देवीचरण प्रजापति, मोहम्मद इशहाक आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
Orai, Jalaun | Nov 17, 2026