
*सदर अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में SAM बच्चों के उपचार एवं पोषण पर विशेष जोर*
The silence media news
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में आज दिनांक- 09.09.2026 को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर अस्पताल, औरंगाबाद में संचालित *पोषण पुनर्वास केंद्र (Nutritional Rehabilitation Centre-NRC)* के माध्यम से गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुविधाओं की समीक्षा की गई।
सदर अस्पताल, औरंगाबाद में *20 बेड की क्षमता वाला पोषण पुनर्वास केंद्र* संचालित है। इस केंद्र में *6 माह से 5 वर्ष तक की आयु के Severe Acute Malnutrition (SAM) से ग्रसित बच्चों* को भर्ती कर आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल, पोषण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। बच्चों के साथ रहने वाली उनकी माता अथवा अन्य अटेंडेंट को भी केंद्र पर *प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाता है*। साथ ही, बच्चे के साथ रहने वाले अभिभावक/अटेंडेंट को *₹100 प्रतिदिन की दर से प्रोत्साहन राशि* भी प्रदान की जाती है।
बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से चिन्हित *149 SAM बच्चों* को NRC से जोड़ा जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि को और बेहतर करने के लिए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर SAM से ग्रसित बच्चों की पहचान एवं उन्हें NRC से जोड़ने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने *डीपीओ, आईसीडीएस* को निर्देशित किया कि जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से ऐसे बच्चों की पहचान कर उनका सदर अस्पताल स्थित NRC में नियमानुसार पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि उन्हें उपलब्ध स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
साथ ही, सभी संबंधित *सीडीपीओ एवं पर्यवेक्षिका* को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में SAM बच्चों की पहचान एवं उनके परिवारों को NRC की सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। इस अभियान की शुरुआत *सदर प्रखंड से विशेष रूप से की जाएगी*, ताकि अधिक से अधिक SAM बच्चों को समय पर NRC में भर्ती कराकर आवश्यक उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि *गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान, उचित उपचार एवं पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना उनकी स्वस्थ वृद्धि एवं विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।* उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जिले का कोई भी SAM बच्चा NRC की सुविधा से वंचित न रहे और उसे समय पर उपचार एवं पोषण मिल सके।
#aurangabad #औरंगाबाद #thesilencemedianews #BiharHealthDepartment #abhilashasharmaias