बिहार सरकार ने छात्राओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत चालू वित्तीय वर्ष में अधिकतम 2,100 छात्राओं को लाभ मिलेगा। वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक लागू होने वाली इस योजना के लिए 88.20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
वहीं, बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन के तहत सिंगापुर की ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क (GFTN) का चयन किया गया है। इसके माध्यम से आर्यभट्ट टेक्नोलॉजी ऑब्जर्वेटरी स्थापित की जाएगी, जिससे 100 से अधिक स्टार्टअप को लाभ मिलने की उम्मीद है।
Chapra, Saran | Nov 10, 2026