#मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की टीम ने वन विभाग के एसडीओ संजू कुमार शर्मा के आवास पर छापेमारी की। जांच के दौरान एसडीओ के पास से 3 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और 26 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में होटल और रिसॉर्ट सहित 7.60 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति का पता चला है, जिसकी पड़ताल जारी है।
भोपाल लोकायुक्त की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके घर पर सुबह दबिश दी, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया। विभाग के अनुसार संजू कुमार शर्मा की आय के ज्ञात स्रोतों से यह संपत्ति कहीं अधिक है। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ समय में भ्रष्टाचार के मामलों में कई रसूखदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसा गया है, जिनमें अब तक 11 करोड़पति अफसर भी रडार पर आ चुके हैं।
#breakingnewswala #ChhindwaraNews #छिंदवाड़ाNews #LokayuktaRaid #CorruptionCase #MadhyaPradesh #CorruptionExposed #BNWTV