मेडिकल कॉलेज उरई में एम्बुलेंसों पर चला प्रवर्तन अभियान, एक का चालान, दो वाहन निरुद्ध
उरई/जालौन। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने मेडिकल कॉलेज उरई में एम्बुलेंस वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान एक एम्बुलेंस का प्रदूषण प्रमाणपत्र वैध नहीं मिलने पर चालान किया गया।
वहीं दो एम्बुलेंस चालकों द्वारा वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र (RC) प्रस्तुत न किए जाने पर दोनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें निरुद्ध कर दिया गया।
परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से एम्बुलेंस संचालकों में हड़कंप मच गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि वाहनों के दस्तावेज और निर्धारित मानकों की जांच आगे भी जारी रहेगी।
#Jalaun #Orai #MedicalCollegeOrai #JalaunPolice #ARTOJalaun #RajeshKumar #TransportDepartment #AmbulanceChecking #Ambulance #RTOEnforcement #BreakingNews #JalaunNews #OraiNews #UttarPradesh #UPNews
Kalpi, Jalaun | Oct 1, 2026