बाँदा: हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 4 अभियुक्त गिरफ्तार
बिसंडा पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ₹21,150 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद।
बाँदा। थाना बिसंडा पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से माल-फड़ और जामातलाशी के कुल 21,150 रुपये नकद तथा 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में की गई।
#BandaPolice #UPPolice #BandaNews #BisandaPolice #पलाश_बंसल
Banda, Banda | Nov 15, 2026