कलक्टर के पास पहुंची कचरे की तगारी, उठाते हुए फोटो शूट, नेताजी ने भी कराया फोटो क्लिक #SwachhBharat #RajasthanNews
देश में सफाई अभियान चल रहा है, लेकिन लगता है सफाई से ज्यादा जरूरी उसकी फोटो है।
झुंझुनूं के बिलावड़ी जोहड़ के श्योपुरा- भौमपुरा गांव में तालाब की सफाई चल रही थी। तभी पता चला कि कलक्टर साब आ रहे हैं। बस फिर क्या था? कचरा वापस जमीन पर फैलाया... परात में भर कलक्टर साब के सामने रखा और कैमरे ऑन हो गए। टोकरी एक हाथ से दूसरे हाथ गई, लेकिन असली सफाई कम, फोटो सेशन ज्यादा चलता रहा।
उधर अजमेर में नेताओं का श्रमदान भी कम दिलचस्प नहीं था। चूने से नक्शा बना, टीमें बनीं, पसीना बहा... और आखिर में सबसे बड़ा इनाम मिला। कैमरे की वो ‘क्लिक’... जो अगले दिन अखबार और सोशल मीडिया की शोभा बनने वाली थी! सवाल ये है कि अभियान सफाई का था या फोटो सफाई का?
क्योंकि आजकल काम कितना हुआ, ये बाद में पूछा जाता है... फोटो कितनी आईं, ये पहले देखा जाता है!
Rajasthan News
Swachh Bharat Abhaiyan
rupalo rajsamand