आज राजस्थान के कई जिलो में आंधी-बारिश के साथ, ओले गिरने की चेतावनी #rajasthannews #weatherupdate
राजस्थान में आज एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने 5 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 5 जिलों में यलो अलर्ट है। इस दौरान 70KM तक की स्पीड से हवा चल सकती है। जबकि कई इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। पिछले 24 घंटे में मौसम साफ रहा। सभी जिलों में धूप रही, लेकिन तापमान कंट्रोल में रहा।
पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, फलोदी, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। शेष जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार बुधवार (3 जून) से एक्टिव नए सिस्टम का असर 6 जून तक रह सकता है। इस दौरान गर्मी कम रहेगी।
Rajasthan Weather
Rain Alrt