जैसलमेर से यात्रा पर निकला परिवार, 6 लोग अलकनंदा में डूबे #jaisalmer #alaknandariver #devprayag
"तुम लोग हो आओ, मुझसे पहाड़ों पर नहीं चढ़ा जाएगा"
जैसलमेर के बुजुर्ग लूणाराम माली की अपने परिवार से हुई ये आखिरी बातचीत थी। चार धाम यात्रा पर निकले परिवार के 7 लोग मंगलवार सुबह देवप्रयाग (उत्तराखंड) में कार सहित अलकनंदा नदी में डूब गए। लूणाराम इसलिए बच गए क्योंकि बीमारी के कारण उन्होंने हरिद्वार में ही रुकने का फैसला किया था। अलकनंदा नदी से उनके बेटे, पत्नी व नातिन की बॉडी मिल चुकी है। वहीं, बेटी और दो नातिन अब भी लापता हैं। एक नाती (बेटी का बेटा) घायल है। एक्सीडेंट में कार ड्राइवर की भी मौत हुई है। लूणाराम को उम्मीद है कि उनकी बेटी और मासूम बच्चियां जिंदा मिलेंगी।
Alaknanda River Accident
Jaisalmer Family Accident