माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य के 1 करोड़ 9 लाख 62 हजार 859 वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा बहनों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि हस्तांतरित की।
इस अवसर पर प्रति लाभार्थी ₹1,100 की दर से कुल ₹1,205.91 करोड़ की राशि भेजी गई। साथ ही, एक माह के अंतराल में 1,36,854 नए पेंशनधारी भी इस योजना से जुड़े।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पेंशनधारियों को समय पर पेंशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने पात्रता रखने वाले छूटे हुए व्यक्तियों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि छठ महापर्व से पहले पेंशन राशि का हस्तांतरण कर सरकार ने लाखों परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया है।
Samrat Choudhary
Social Welfare Department, Government of Bihar
#samratChoudhary
#CMSamrat
Saharsa, Bihar | Nov 11, 2026