बड़ामलहरा में दो जुआ के फड़ों पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना पुलिस ने ग्राम दरगुवां और बड़ामलहरा कस्बे में संचालित दो जुआ के फड़ों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए कुल 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम दरगुवां से हाकम सिंह बुंदेला, दिलीप दुबे, श्याम सोनी, हरदेव सिंह परमार, अमित अग्रवाल, रमाकांत दुबे और अमित पाठक को पकड़ा गया।वहीं बड़ामलहरा के सागर-कानपुर रोड स्थित गुमटी के पीछे जुआ खेल रहे जितेंद्र यादव, इंद्रपाल यादव, जयहिंद राजपूत, राजाराम यादव, अभिषेक यादव और विनोद उर्फ बाबू यादव को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने दोनों जुआ के फड़ों से कुल 9 हजार 340 रुपये नगद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एसडीओपी प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह, उपनिरीक्षक के.के. ठाकुर, प्रधान आरक्षक संदीप तथा आरक्षक रामशरण, विनोद, रामकिशन, उमेश, लोकेंद्र, गोवर्धन और सोनू सहित पुलिस टीम ने की।