छतरपुर के मढ़देवरा मे शराब दुकान में आगजनी का प्रयास, महिलाओं और युवाओं ने की जमकर तोड़फोड़, CCTV कैमरे भी तोड़े
छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना इलाके के मढ़देवरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद कुछ महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने शराब दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान दुकान में आग लगाने का प्रयास किया गया और जमकर तोड़फोड़ करते हुए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए।शराब दुकान के सेल्समैन महेंद्र राय ने बताया कि पहले दुकान के सामने दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई इसके बाद महिलाएं और अन्य लोग दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी उन्होंने बताया कि किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे सेल्समैन के अनुसार,पुलिस की मौजूदगी में भी आग लगाने का प्रयास किया गया।पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद होने की बात सामने आई है, वहीं थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर