छतरपुर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी आज छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को खुली चुनौती दी है की बाबा बागेश्वर की कथा बिहार में होगी जिसकी हिम्मत हो वह रोक कर दिखा दे, उन्होंने कहा कि पहले जब एक बार बाबा बागेश्वर बिहार आए थे तब वहां पर भाजपा की सरकार नहीं थी और अब सनातन भाजपा की सरकार है ,और सबसे पहले तो विरोधियों को कड़ा जवाब बिहार की 14 करोड़ जनता देगी उसके बाद बिहार में भाजपा की अब सरकार है ,उन्होंने कहा कि श्री राम और कृष्ण एक ही है और लोग बेकार में ही अनावश्यक बातें कर रहे हैं, यह उनकी लीला करने के नाम है, उन्होंने सांसद पप्पू यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पप्पू पप्पू होते हैं उनकी बात हमें नहीं सुनना है,वही उन्होंने कहा कि इस बार बागेश्वर बाबा का ऐतिहासिक कार्यक्रम बिहार में होगा और वह बिहार की 14 करोड़ जनता को आशीर्वाद देने जरूर आएंगे,और बिहार की जनता उनका ऐतिहासिक स्वागत करेगी, वहीं उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार से आशीर्वाद दिया और बालाजी महाराज के दर्शन किए,गौरतलब है की आने बाले दिसम्बर माह में बिहार में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा होनी है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर