छतरपुर में यूरिया से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है। ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि ट्रक चालक ने बीच रास्ते में ही यूरिया का माल बेच दिया है। ट्रक में 700 बोरियां लोड थीं, जो छतरपुर से भगवां जा रही थीं। मामले की शिकायत विभाग और थाने में की जा रही है।,मामला महोबा रोड का है। यहां यूरिया से लदा ट्रक खड़ा मिला। ट्रक में पीले रंग की यूरिया की बोरियां ऊपर तक भरी हुई नजर आ रही हैं। पीछे दूसरा ट्रक भी खड़ा है,ट्रांसपोर्टर ने बताया कि उन्हें आपके माध्यम से और एग्रीकल्चर विभाग के माध्यम से मालूम पड़ा कि ये भगवां की एक पार्टी का माल लेकर गया था, जो रेलवे रैक पॉइंट से शिप हुआ था। HRL सरकारी कंपनी का रैक लगा था आज सुबह यूरिया का, उसी से ये रैक लेकर गया था।,ट्रांसपोर्टर का कहना है कि ये ट्रक रेंटेड ट्रक होते हैं, ये भाड़े पर माल ढूंढते हैं। ये माल लेकर गया, अभी सामने पता चला है कि इसने माल बेचा है। इसके बारे में वो विभाग को शिकायत कर रहे हैं और जाकर थाने में एफआईआर भी कर रहे हैं।ट्रांसपोर्टर का कहना है कि ट्रक यहां डीजल डलवाने आया या जो भी करने आया, चोरी करने की मंशा क्या थी, वो अब पुलिस और विभाग जांच करेगा।